फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एप से मिलेगा ट्रैफिक का लाइव अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस का 1.0.5 एप यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के कारण मददगार बना है। एप के जरिये ट्रैफिक का लाइव अपडेट पाया जा सकता है। यातायात पुलिस ने एप का महत्व देख इसके उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

सुरक्षित यातायात को लेकर शासन व संबंधित विभागों की तरफ से विशेष प्रावधान करते हुए नई व्यवस्था को रफ्तार दिया जा रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस का ट्रैफिक एप नागरिकों की सहायता के लिए बनाया गया है।
इससे नागरिक सड़क पर सुरक्षित आवागमन से संबंधित आपात स्थितियों में सहायता और लाइव ट्रैफिक अपडेट पा सकते हैं। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट करने, वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी व जांच आदि में एप सहायता करेगा। ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से संबंधित आपात स्थितियों में यह कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें खींचकर या वीडियो रिकॉर्ड कर एप पर अपलोड किया जा सकता है। शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें