फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विभाग का दावा कोरा, ऑनलाइन इलाज की सुविधा केवल कागजों में

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में 182 सेंटरों पर ऑनलाइन इलाज परामर्श की सुविधा शुरू करने का दावा
विज्ञापन

दोपहर एक बजे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोहद्दीनपुर में ताला लटका मिला
महराजगंज। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर ऑनलाइन परामर्श की सुविधा हवा-हवाई साबित हो रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा कोरा है। फाइलों में ही मरीजों को सुविधा मिल रही है लेकिन हकीकत में जैसे-तैसे दायित्व की इतिश्री कर दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 182 सेंटरों पर ऑनलाइन इलाज परामर्श की सुविधा शुरू करने का दावा है। सोमवार दोपहर एक बजे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मोहद्दीनपुर में ताला लटका मिला। यहां मिलीं अनारी देवी ने ने बताया कि घुटने में दर्द हो रहा है, आधे घंटे तक इंतजार कर रही हूं लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। वहीं बबलू ने बताया कि यहां पर तैनात सीएचओ मनर्मजी से ड्यूटी पर आते हैं। आगे जाने पर महिमा मिलीं। उन्होंने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ऑनलाइन इलाज की सुविधा कभी नहीं मिली। यहां पर तैनात सीएचओ नियमित नहीं आते हैं। एक सप्ताह से पेट में जलन की समस्या है। सेंटर पर इलाज के लिए गई लेकिन वहां पर सीएचओ नहीं मिलीं।
विज्ञापन

दो बजे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रामनगर धूसिया टोला में स्थिति बदहाल दिखी। फर्श और फाटक टूटा हुआ है। सेंटर के पास रोहित मिले। उन्होंने बताया कि सेंटर पर किसी सीएचओ को नहीं देखा। ऑनलाइन परामर्श मिलने की बात कौन करे। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे जाना पड़ता है। बबिता ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

वर्जन

182 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा शुरू कराई गई है। इससे मरीजों को गांव के ही सेंटरों पर इलाज की सुविधा मिल रही है। अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें