महराजगंज। शहर में बलिया नाले पर एक शराब की दुकान पर गोरखपुर की टीम ने छापा डाला। आरोप यह था की शराब की बोतल में मिलावट की जा रही थी। टीम ने छापेमारी के बाद स्थानीय टीम को जांच के लिए निर्देशित कर दिया। स्थानीय टीम दुकान की जांच करने में जुट गई।
मामला यह था कि शराब में पानी मिलाने की शिकायत किसी ने की थी। इसके बाद टीम ने संबंधित दुकान की जांच की। छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की मिलावट है या नहीं। पूरी जांच होने के बाद सुबह सटीक जानकारी दी जा सकेगी। जांच के दौरान कुछ कहा नहीं जा सकता है। संवाद