फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ने के खेत में शावकों के साथ चहलकदमी करते दिखा तेंदुआ

Wed, 04 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मिश्रवलिया गांव के सिवान ने गन्ने की खेत में तेदुएं की तलाशी करते लोग।
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के सिवान में मंगलवार को लोगों ने एक गन्ने के खेत में शावकों के साथ तेंदुए को चहलकदमी करते देखकर लोग चीख पुकार मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे मजदूरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

फिर मजदूर झुंड बनाकर लाठी डंडों के साथ गन्ने के खेत में तेंदुए की तलाश में जुट गए। काफी देर तलाश करने के बाद भी मजदूरों को शावकों के साथ चहलकदमी करने वाला तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। ऐसे में खेतों में मजदूरी करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिश्रवलिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छबिलाल भारती ने बताया कि गांव के सिवान में हरिनारायण निषाद के गन्ने के खेत में दीपक तिवारी, बिकाऊ, सुभाष, रामदेव, नाटा पासवान आदि लोगों को शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पाकर उन्होंने मौके पर पहुंचकर मजदूरों के साथ झुंड बनाकर लाठी डंडा लेकर गन्ने की खेत की तलाशी ली।
काफी देर तक तलाशने के बाद भी तेंदुआ और उसके शावकों का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि गांव से सटे सिवान के चारों तरफ बड़े पैमाने पर गन्ने की फसल लगाई गई है। ऐसे में लग रहा है कि लोगों का शोर शराबा सुनकर तेंदुआ शावकों के साथ उस जगह से कहीं दूर निकल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें