नौतनवा। सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के गांव दशरथपुर में शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे झोपड़ी में बंधी एक बकरी को तेंदुआ दबोचकर जंगल में उठा ले गया। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, गांव दशरथपुर में किरन सहानी की बकरी झोपड़ी में बंधी थी। शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे अचानक जंगल से निकल कर तेंदुआ गया। तेंदुए ने बकरी को दबोच लिया और जंगल की तरफ लेकर जाने लगा।
घर वालों ने देखते ही शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीण कुछ करते इसके पहले ही तेंदुआ बकरी को लेकर जंगल में चला गया। ग्रामीण नरेन्द्र यादव, कैलाश, दुर्गेश, कौशल, ज्ञानमती, मंजू राहुल, अभिषेक, प्रेमचन्द, संदीप, मनोज व अन्य ने बताया कि सप्ताह में दो बार तेंदुए के गांव में आकर दिन में ही बकरी को उठा ले जाने से दहशत का माहौल हो गया है। रेंजर मोहन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया है।