फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नई रेल लाइन परियोजना को मिली गति भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में नई रेल लाइन निर्माण परियोजना को लेकर गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। दूसरे फेज में आने वाले छह गांवों का अंतिम गजट नोटिफिकेशन अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। गजट जारी होने के बाद प्रभावित गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और तेज हो जाएगी और निर्माण कार्य भी सुदृढ़ गति से आगे बढ़ेगा। खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपालापुर, खनुआ एवं परसिया बुजुर्ग का अंतिम गजट नोटिफिकेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में नई रेल लाइन निर्माण घुघुली से महराजगंज वाया आनन्दनगर तक 52.70 किमी लंबी दूरी में प्रस्तावित है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पूरा मार्ग 52 गांवों से होकर गुजरेगा। पहले चरण के 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और किसानों को मुआवजे का वितरण भी किया जा रहा है। अब तक 4,52,28,70,091 रुपये का मुआवजा प्रभावित किसानों को दिया जा चुका है।
दूसरे चरण में शामिल नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। कुछ गांवों में सर्वे, सीमांकन और माप-जोख जैसे प्रारंभिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इन गांवों के प्रभावित किसानों को अब तक 83,33,61,250 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा दूसरे फेज के पांच गांवों के लिए अंतिम गजट नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है। इन गांवों में अवार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अवार्ड तैयार होने के बाद शेष मुआवजा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं,अब दूसरे फेज के छह गांवों में खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपालापुर, खनुआ और परसिया बुजुर्ग का अंतिम गजट नोटिफिकेशन अगले सप्ताह जारी किया जाना प्रस्तावित है। इन गांवों में हाल ही में रेलवे टीम ने सभी तकनीकी प्रक्रिया जैसे सीमांकन, माप-जोख और रिकार्ड मिलान का काम पूरा कर लिया है। कार्यालय जांच-पड़ताल के अंतिम चरण में ये गांव पास हो चुके हैं।
अंतिम गजट जारी होने के बाद यहां भूमि अधिग्रहण का अवार्ड बनाया जाएगा और किसानों को मुआवजे का निर्धारण कर भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।
दूसरे चरण के शेष तीन गांवों में जल्द ही अंतिम गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सिधवारी, सेमराडाडी और मथुरा नगर इन तीन गांवों के लिए पहला गजट यानी 20 ए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुका है।
भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय की टीम इन गांवों के कागजातों की जांच, सीमांकन और सर्वे की रिपोर्टों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन पूरा होते ही इन गांवों के लिए भी अंतिम गजट जारी कर दिया जाएगा।
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है।
हर सप्ताह समीक्षा बैठकों में प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। गजट नोटिफिकेशन की औपचारिकता के पूरा होते ही प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण करने के लिए अवार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें