फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: तेंदुए ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत का माहौल

Sun, 10 Sep 2023 02:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज

सार

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा में तेंदुए ने शारदा देवी (50) नोच- नोचकर मार डाला। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा में तेंदुए ने शारदा देवी (50) नोच- नोचकर मार डाला। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। महिला खेत में निराई कर रही थी। गांव के लोगों ने शोर मचाया तो वह जंगल की ओर भागा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को शारदा देवी गांव से बाहर खेत में निराई कर रही थीं। आसपास खेतों में अन्य लोग दूर-दूर काम कर रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे जंगल से तेंदुआ अचानक खेत में आ गया और निराई कर रही शारदा देवी के गले को दबोच कर खिचकर आगे बढ़ने लगा। जब वह जंगल के किनारे झाडी़ में लेकर चला गया तो कुछ लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने शोर मचाया तो वहीं बैठा रहा।

गांव से तमाम लोग मौके पर पहुंचे और शोरगुल करने लगे तो थोड़ी देर में तेंदुआ जंगल में चला गया। मृत महिला को गांव के लोग घर पर लाए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृत महिला के पति कोमल ने बताया कि निराई करने के दौरान तेंदुआ खेत में आया और दबोच ले गया। वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी चौक आरपी सिंह ने बताया कि वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। गांव के लोगों से अपील है कि अकेले खेत की ओर न जायें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें