चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत के एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ओवरी निवासी विंद्रेश भारती (22) अपने पिता योगेंद्र भारती से किसी बात को लेकर नाराज था। सोमवार को सुबह घर से निकला लेकिन लौट कर नहीं आया। मंगलवार की देर रात ओबरी गांव के उत्तर जंगल में रामजटहिया पोखरी के पास एक पेड़ से उसका शव लटकता देख किसी ने चौक पुलिस को सूचना दी। रात होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बुधवार भोर में शव का पहचान ओबरी निवासी विंद्रेश भारती के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद