फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर भैरहवा में प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2024 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बुधवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा और काठमांडों सहित पूरे नेपाल में राष्ट्रीय प्रजा तंत्र पार्टी ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार को संबोधित 40 सूत्री ज्ञापन मुख्य जिला अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) ने राजशाही और हिंदू राष्ट्र की बहाली समेत 40 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। आरपीपी ने प्रांतीय ढांचे को खत्म कर एक मजबूत केंद्रीय और सशक्त स्थानीय स्तर के साथ दो-स्तरीय सरकार, भ्रष्टाचार नियंत्रण, सुशासन की गारंटी, राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन, सेवा वितरण और लोगों की आजीविका और लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर विरोध किया है। आरपीपी के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने बताया कि बुधवार से देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रदर्शन और सभा करने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में काठमांडो में प्रदर्शन और सभा आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें