फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी, एसडीएम के विरुद्ध की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन

फरेंदा। एसडीएम पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के छठवें दिन अधिवक्ताओं ने न्यायालयों के बहिष्कार के साथ ही एसडीएम के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन एसडीएम फरेंदा के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। जिम्मेदारों के मनमानी व विधिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि एसडीएम फरेंदा के तानाशाही पूर्ण रवैये के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, परमात्मा सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, जगदंबा यादव, सरोज मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, अष्टभुजा वर्मा, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, रविन्द्र पासवान, स्वामीनाथ, सच्चिदानंद जायसवाल, हिमांशु त्रिपाठी, अशफाक अहमद मौजूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें