फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चितवन में हटाया गया भूस्खलन का मलबा, धादिंग में सड़क बंद होने से ठप है यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छाकामना क्षेत्र के फिस्लिंग पानीधारा और चुमखोला में सुबह 9:30 बजे तक हटाया गया मलबा
विज्ञापन

भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग बाधित, मुग्लिन व कुरिनटार में रोके गए वाहन
सोनौली। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बीच चितवन जिले में पृथ्वी राजमार्ग पर दो स्थानों पर गिरे भूस्खलन का मलबा हटा दिया गया है। हालांकि धादिंग जिले में सड़क अवरुद्ध होने से यातायात अब भी सामान्य नहीं हो सका है। इससे नारायणगढ़–मुगलिंग और पृथ्वी राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
जिला प्रहरी कार्यालय, चितवन के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक (एसपी) रामेश्वर पौडेल ने बताया कि इच्छाकामना गांवपालिका-2 के फिस्लिंग स्थित पानीधारा और चुमखोला में सुबह हुए भूस्खलन का मलबा हटाकर सुबह 9:30 बजे सड़क साफ कर दी गई। हालांकि धादिंग जिले के जवाङ खोला में भूस्खलन होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का संचालन अभी शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने चितवन की ओर आने वाले वाहनों को चुम्लिङटार, कुरिनटार और मुगलिंग में रोक दिया है। वहीं, नारायणगढ़–मुग्लिन सड़कखंड से पोखरा की ओर जाने वाले वाहन सुबह से सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने शनिवार रात से ही नारायणगढ़-मुगलिंग सड़क खंड और पृथ्वी राजमार्ग पर एहतियातन यातायात रोक दिया था। रात से फंसे वाहनों के नहीं चल पाने के कारण राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें