फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर किया हमला, सिर और चेहरे पर लगे 20 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामदेउरवा क्षेत्र के धरमौली गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया। आरोप है कि हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता पर पंच से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर और चेहरे पर करीब 20 टांके लगाए। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
धरमौली गांव निवासी गिरजेश (45) ने बताया कि उनके बेटे की शादी करीब एक माह पहले हुई है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से बेटा अलग रहने और पैतृक संपत्ति में हिस्सा देने की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह हिस्सेदारी के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान बेटे ने पास में रखा लोहे का पंच उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गिरजेश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को परिजनों की मदद से सीएचसी परतावल पहुंचाया। सीएचसी परतावल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान घायल के सिर और चेहरे पर करीब 20 टांके लगाए।
प्रभारी एसओ अक्षय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें