फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का त्वरित करें निस्तारण-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं का करें निस्तारण : एसपी
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी प्रदीप गुप्ता ने क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस की समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारित करने का प्रयास किया। थानेदारों को कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने पॉक्सो एक्ट एवं महिला उत्पीड़न के संबंधित मामलों की समीक्षा कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित और वारंटियों को गिरफ्तारी में तेजी लाएं। अज्ञात अभियोगों को वर्कआउट करने के भी निर्देश दिए। गो तस्करी-गोकसी के अपराधों पर जीरो टालरेंस रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। अवैध शराब बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। टॉप 10 में चिह्नित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी करें। आईजीआरएस के लंबित संदर्भों की समीक्षा, विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनता के शिकायती प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समयबद्ध करें। आपराधिक घटना की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान, सीओ फरेंदा सुनील दत्त दूबे के अलावा सभी थानेदार एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें