फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरियादियों के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी
विज्ञापन

महराजगंज/निचलौल। तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने की। बारिश की वजह से फरियादियों के इंतजार में अधिकारी घंटों बैठे रहे। 11:40 बजे तक 6 फरियादी ही पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक इनकी संख्या 27 हो गई। दो मामलों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। अधिकतर मामले पट्टे की भूमि और अतिक्रमण से संबंधित आए। गैरहाजिर रहने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लंबे समय बाद लगे संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी समय से पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्या कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सुनीं गई। शिकायतों को समय व गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्मेदारों को चेताया गया है कि शिकायतों की गुणवत्ता परक निस्तारण नहीं होने पर जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, बीडीओ रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में आए 14 मामलों में केवहल एक मामले का निस्तारण हुआ। तहसीलदार नरेश चंद ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

फरेंदा संवाद के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में अपर आयुक्त प्रशासन हरिओम शर्मा भी पहुंचे। इस दौरान आए 29 मामलों में एक का निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने की। संपूर्ण समाधान दिवस पर दो अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीओ सुनील दत्त दूबे, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौ विभागों के अधिकारियों का वेतन रोका गया
नौतनवां। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। कुल 24 मामले आए। दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बिना सूचना के अनुपस्थित रहे नौ विभागों के अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने बताया कि बिना सूचना के जो अधिकारी एवं कर्मचारी संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे हैं, उनका एक दिन का वेतन रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, बीडीओ सुशांत सिंह, अनिल यादव, खाद्य निरीक्षक अंकिता, जेई सुनील प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें