फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज में शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में कुल 2.25 करोड़ की लागत से 12 सीसी मार्गों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सात स्वतंत्रता सेनानी नगर, छह आजादनगर, 16 भारत माता चौक नगर, 11 भगतसिंह नगर, 14 महात्मा गांधी नगर सहित अन्य वार्डों में 12 स्थानों पर सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नए सीसी मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही जहां वर्षा के मौसम में जल जमाव की समस्या थी उससे भी निजात मिल जाएगा। इस अवसर पर सभासद शिवप्रसाद चौरसिया, जेपी गौंड, प्रद्युमन सिंह, अनूप चौरसिया, राजन चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अनिल मणि, मोनू दुबे सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद