फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक पर लदा लेडिज शूट व शर्ट बरामद, आरोपी फरार

Tue, 20 Aug 2024 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/18 के पास से बाइक पर लदा लेडिज शूट व शर्ट बरामद कर कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट शक्ति सिंह ने बताया कि बीओपी सुंडी के एएसआई केवल किशन के नेतृत्व में सुंडी बीओपी के जवान प्रतिदिन की तरह गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/18 के पास पहुंचे। भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से एक युवक बाइक पर बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में था। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। सामानों की तलाशी ली गई तो लेडिज शूट 125 पीस, शर्ट 85 पीस सहित एक बाइक बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें