फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के एक ईंट भटठे पर काम करने वाला मजदूर सोमवार को तालाब में डूब गया था। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं लग सका था। मंगलवार की सुबह तलाश करने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला बिहार प्रांत के नवादा जिला के सिस्मा निवासी मिथुन (40) पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा में हिरवानी के भटठे पर मजदूरी का काम करता है। सोमवार को दिन में एक बजे के करीब भटठे के बगल में स्थित तालाब में पत्नी के साथ नहाने गया था। पत्नी किनारे कपड़ा धूल रही थी। मिथुन तालाब में स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पत्नी के चिल्लाने पर गांव के काफी संख्या में लोग जुट गए।
स्थानीय तैराकों के माध्यम से उसको ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह जब युवक का शव मिला तो माहौल गमगीन हो गया। युवक के दो बच्चे है। मिथुन ही घर का कमाने वाला व्यक्ति था।