फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बहुआर निचलौल मार्ग पर गांव शीतलापुर, भट्ठी टोला के पास सोमवार आधी रात में हुए हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी मनीष (30) और शेषनाथ प्रजापति (28) एक ही बाइक पर सवार होकर आधी रात में कहीं से घर लौट रहे थे।
अभी दोनों बहुआर निचलौल मार्ग स्थित गांव शीतलापुर भट्ठी टोला के पास पहुंचे थे, इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार मनीष की मौत हो गई, जबकि शेषनाथ प्रजापति की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद दोनों युवकों के परिजनों के कोहराम मच गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में मृत युवक मनीष के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबकि घायल युवक शेषनाथ का इलाज परिजन करा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें