2009 को लगा कोरोनारोधी टीका
डीएम, एसपी, सीएमओ और एडीएम ने टीके की दूसरी डोज लगवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 13 केंद्रों पर बुजुर्गों, छूटे कोरोना योद्धाओं को शुक्रवार को कोरोनारोधी टीका लगा। 5600 के लक्ष्य के सापेक्ष 2009 लोगों को टीका लगा। इसी क्रम में डीएम, एसपी, सीएमओ और एडीएम समेत कई अफसरों टीके की दूसरी डोज लगवाई।
महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को दोपहर में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार व मुख्य कोषाधिकारी शालीग्राम ने टीके का दूसरी डोज लगवाया। इसके अतिरिक्त उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी, डॉ. विकास यादव, डीपीएम नीरज कुमार, नागेंद्र के साथ-साथ अन्य चिकित्सक व कर्मियों को भी टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में सभी टीका केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। निर्धारित प्रक्रिया को पूरी करने के बाद टीका लगाया गया।
---------------
कोई नहीं मिला पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव कोई नहीं मिला। बीते 18 दिनो से पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। अब तक जिले में 5811 केस सामने आ चुके हैं। 91 की मौत अब तक हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालो की संख्या 5720 है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।