फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के सिवान में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मिठौरा/सिंदुरिया (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सोनवल गांव के सिवान में रविवार सुबह किशोरी के शव मिला। किशोरी के गले में चोट का निशान है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण सोनवल के सिवान में सोनवल निवासी गौरी यादव के खेत में किशोरी का शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। किशोरी के गले पर चोट का निशान है। दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बंधा है। उसका चप्पल शव से बीस कदम दक्षिण मिला। मिट्टी पर निशान देखकर लोग आशंका जता रहे हैं कि किशोरी की हत्या की गई है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोरी ने हमलावरों से संघर्ष किया है। बगल में बाइक के पहिए का निशान भी दिख रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कराने में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव का कहना है कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें