फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र पहुंचे कालिका मंदिर, दर्शन-पूजन कर दोनों देशों के लिए कामना की

Tue, 02 Jan 2024 08:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, निचलौल (महराजगंज)

सार

मंदिर परिसर में उमड़े लोगों से ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव ने कहा कि उन्होंने कालिका मंदिर में पूजन कर दुनिया भर में शांति तथा नेपाल और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव ने मंगलवार को नवलपरासी जिले के बर्दघाट कालिका मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद मंदिर परिसर में लगे मंच से लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनकी बेटी प्रेरणा शाह भी उनके साथ थीं।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में उमड़े लोगों से ज्ञानेंद्र विक्रम शाह देव ने कहा कि उन्होंने कालिका मंदिर में पूजन कर दुनिया भर में शांति तथा नेपाल और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की आयोजक समिति के अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि वर्तमान में नेपाल की जनता परेशान है। कोई भी सरकार जनता के हित में काम नहीं कर रही है। ऐसे में नेपाल को एक बार फिर से राजा की जरूरत है।
विज्ञापन

नवलपरासी जिले के सांसद ध्रुव बहादुर प्रधान ने कहा कि नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राजा को लाना जरूरी हो गया है। कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडेय ने की। इस दौरान रामभवन यादव, कश्यप पांडेय, अंगद शर्मा, वीरेंद्र यादव, अनेश, जोगिंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें