फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोपहर तक कात्यायनी, देर रात में मां कालरात्रि रूप की पूजा

विज्ञापन
मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार का अवकाश व शारदीय नवरात्र की पड़ने वाली दो- दो तिथियों के बीच देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। दर्शनार्थियों ने बढ़-चढ़कर जहां दोपहर तक माता के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया वहीं देर रात तक माता के कालरात्रि स्वरूप की आराधना हुई। महानिशा पूजा जिन परिवारों में की जाती है वहां भी रविवार रात ही महानिशा पूजा संपन्न कराकर लोगों ने अधिष्ठात्री से कृपादृष्टि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर रविवार आस्था की बयार पूरे दिन चलती रही। पिछले दिनों तक दोपहर की धूप को देखते हुए मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन कुछ हद तक जरूर ठहर जाता था, लेकिन रविवार दोपहर की धूप भी आस्था के आगे कमजोर पड़ गई। दोपहर तक जहां दर्शन पूजन करते हुए महिला श्रद्धालुओं ने जहां माता के कात्यायनी स्वरूप से अखंड सौभाग्य की कामना की, वहीं इसके बाद लगी सप्तमी में श्रद्धालुओं ने जीवन से अंधकार की समाप्ति के लिए प्रार्थना की।
सर्वाधिक श्रद्धालु लेहड़ा मंदिर में दिखे। फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग से कटकर मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों का रेला देखा गया। भीड़ की अधिकता के कारण रेलवे स्टेशन व फरेंदा रूट से आने वाले वाहनों को दो अलग- अलग स्थानों पर पार्किंग सुविधा देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें