सोनौली सड़क निर्माण को लेकर रात्रि छ धंटे काठमांडू मार्ग पर आवगमन बन्द।
मुगलिंग से नागढूंगा रोड का होगा निर्माण कार्य
रात में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेगी सड़क
सोनौली। नेपाल में काठमांडो जाने के लिए प्रमुख सड़क मुगलिंग से नागढूंगा रोड निर्माण कार्य के चलते अगले तीन दिनों तक रात में बंद रहेगा। मंगलवार की रात से तीन दिनों तक रात में 6 घंटे के लिए आवागमन बंद रहेगा। जिला प्रशासन चितवन ने यह जानकारी देते हुए स्थानीय और पर्यटकों इसी अनुसार कार्यक्रम तय करने का सुझाव दिया है।
जिला प्रशासन कार्यालय चितवन ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि रोड कंस्ट्रक्शन के काम में तेजी लाने और रोड सेक्शन पर बार-बार होने वाली ट्रैफिक रुकावटों को मैनेज करने के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रोड बंद रखने का फैसला किया गया है। सहायक जिलाधिकारी चिरंजीवी शर्मा ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार से बृहस्पतिवार दो अप्रैल तक 3 दिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जरूरी सर्विस वाली गाड़ियों को छोड़कर सभी तरह की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और काम में आसानी के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि मुगलिन-नागढूंगा रोड प्रोजेक्ट (वेस्टर्न सेक्शन) के तहत सड़क अपग्रेडेशन और दूसरे टेक्निकल काम की जरूरत है।