कैंडल जला और रैली निकाल कर कारगिल के शहीदों को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को आयोजित विविध कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस की महत्ता बताई गई। स्कूली छात्रों ने साइकिल रैली निकालकर तथा गोष्ठी के माध्यम से जहां रणबांकुरों के शौर्य पर चर्चा की, वहीं कुछ स्थलों पर कैंडल जलाकर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज से एनसीसी कैडेट्स की साइकिल रैली को प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कैडेट्स को बताया कि 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करते हुए शहीद होने वाले जवानों के सम्मान में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दौरान मेजर अखिलेश्वर राव, मनीष शर्मा, अवनीश शर्मा, रिया श्रीवास्तव, सब्बीर, मोहित विश्वकर्मा, अनुप्रिया, मीना, कामना शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में कास्मोपोलिटन स्कूल के छात्रों ने कारगिल विजय दिवस मनाया। स्कूल के प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने छात्रों को मिलजुल कर रहने और तन, मन, धन से देश की सेवा करने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्रधानाचार्य शक्ति श्रीवास्तव, स्कूल के शिक्षक अनूप सिंह, मनोज यादव, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, उमाशंकर लाल, सहाना, सुमन, अर्चना, शाहिदा, निशा, दिव्या, चित्रा, सुनीता, सायरा आदि ने शहीदों को याद किया। द पैरामाउंट एकेडमी में छात्रों ने कैंडल जलाकर कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया। इस दौरान स्कूल के सह प्रबंध निदेशक इंजीनियर आकाश सिंह, रोशन जहां खान, सोनी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने भारतीय सेना की तरफ से कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए अभियान के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, विश्वनाथ प्रजापति, अशोक तिवारी, बृजेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, गोरखनाथ पटेल, दिनेश, अर्पिता, सोनी यादव, नीलम, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की तरफ से शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम कार्यवाहक कमांडेंट बरजीत सिंह के नेतृत्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने वीर सपूत शहीद प्रदीप थापा तथा शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कहा कि आज के दिन करगिल में हमारे वीर सपूतों ने दुश्मनों को परास्त कर भारतीय तिरंगा फहराया था। उपनिरीक्षक नसीब कुमार ने कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर जगदीश यादव, प्रधानाचार्या सुलेखा तिवारी, मनोज कुमार राना, भागीरथी, एसएसबी के निरीक्षक अरविंद मौर्य, उपनिरीक्षक बलकार सिंह, प्रेम जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक गुरदीप सिंह, सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, बद्री नारायण, वीर बहादुर, बलराज सिंह, साराजेंद्र सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति के सदस्य जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीद प्रदीप कुमार थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीताराम लोहिया, राजनाथ भारती, अंकित जायसवाल, मनीष कुमार, रोशन, रविंद्र यादव, विष्णु, कृष्णा, पवन आदि मौजूद रहे।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर नौतनवां के छपवा तिराहे पर स्थित कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी, रामविलास भारती, महेंद्र भारती, अर्जुन वरुण ,ओमप्रकाश वरुण, माधव तिवारी, रवि वरुण, अखिलेश यादव, बिरजू मद्धेशिया, कन्हैया यादव, रवि वरुण आदि मौजूद रहे।
लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार बृजमनगंज क्षेत्र के जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित कारगिल के शहीदों को याद किया। कॉलेज के प्रबंधक नवीन सिंह ने कैंडल जलाकर कारगिल के शहीदों को याद किया। कक्षा पांच की छात्रा उपासना सिंह ने शहीदों की वीरगाथा कविता के रूप में प्रस्तुत की। इस दौरान प्रधानाचार्य एमएस दुबे, विकास सिंह, प्रदीप खां, अरुणेश कुमार राय, शिवसागर यादव, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।