फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस : जांबाजों ने दुश्मनों को दिया था मुंहतोड़ जवाब

Sat, 26 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कारगिल युद्ध हो या देश के खिलाफ कोई भी लड़ाई, फरेंदा के सैनिक गांव के नेपाली टोला के जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के दौरान ही सैनिक गांव के छह रणबाकुरों ने पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादों को ध्वस्त करते हुए भारत की जमीन को पाक से मुक्त कराया था। ये रणबांकुरे आज भी देश की सेवा करते हुए सीमा की निगहबानी कर रहे हैं।
फरेंदा क्षेत्र के सैनिक गांव उदितपुर के सोनू गुरुंग, मोहित गुरुंग, सत्यम थापा, संदीप गुरुंग, कमल व आनंद गुरुंग ने अपने परिवार की परंपरा निभाते हुए 1998 में सेना में भर्ती हो गए। भर्ती होने के अगल साल ही कारगिल युद्ध की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक गांव के इन जवानों की तैनाती भी कारगिल में ही थी और इन्होंने अदम्य साहस के साथ युद्ध किया। भारत की जीत दिलाने में इन जांबाज जवानों की भूमिका अहम रही। गांव के मुखिया सुबेदार मेजर एसबी गुरुंग ने बताया कि देश में जितने भी युद्ध हुए हैं, उनमें सैनिक गांव उदितपुर आगे रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें