फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.33 करोड़ से 10 ग्राम पंचायत में कचरा प्रबंधन की होगी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
3.34 करोड़ से 10 ग्राम पंचायत में कचरा प्रबंधन की होगी पहल
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के प्रथम चक्र में चयनित नौ ग्राम पंचायतों के दस राजस्व ग्रामों में कचरा प्रबंधन की पहल की जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों में इस दिशा में कराए जाने वाले कार्यों के लिए कुल लगभग 3.34 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलते ही कार्यों को शुरू कराते हुए कचरा निस्तारण की दिशा में कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में चयनित 61 ग्राम पंचायतों के 71 राजस्व ग्रामों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। पहले चरण में राज्य स्तर पर अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण करने वाली नौ ग्राम पंचायतों के 10 राजस्व ग्रामों में कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था की जानी है, जिससे कि उसे देखकर जिले की अन्य ग्राम पंचायत भी प्रेरित होकर सुधारात्मक दृष्टि से कार्य करें। प्रस्तुतीकरण कर लौटने के बाद सभी 10 राजस्व ग्रामों में लगभग 3.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाते हुए उसे निदेशालय को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही उपरोक्त ग्रामों में कचरा प्रबंधन संबंधी कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
इन कार्यों पर होगा जोर
कचरा प्रबंधन के दृष्टि से ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत व सामुदायिक शोकपिट के निर्माण, व्यक्तिगत व सामुदायिक कंपोस्ट पिट के निर्माण, प्लास्टिक बैंक, डस्टबीन, इंसीनरेटर, हैंडपंप, नाली निर्माण, गड्ढे का निर्माण आदि कार्य कराया जाएगा।
-----------
राजस्व ग्रामवार इतनी मांगी गई है धनराशि
जिला समन्वयक संतोष शुक्ला ने बताया कि बृजमनगंज ब्लॉक के लेहड़ा मेें 37.10 लाख, फुलमनहां में 34.32 लाख, मटिहनवा में 36.69 लाख, गोपालपुर के 34.29 लाख व महाव में 1.27 लाख, फरेंदा ब्लॉक के लेजार महदेवा में 34.56 लाख व उदितपुर में 35.07 लाख, घुघली के बारीगांव में 46.80 लाख, परतावल ब्लॉक के बसहिया बुजुर्ग में 37.46 लाख तथा नौतनवा ब्लॉक के पिपरा के लिए 36.38 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई है।
विज्ञापन

-----------
स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के साथ ही स्वच्छता पर अधिक फोकस है। ऐसे में लगभग 3.34 करोड़ से 10 राजस्व ग्रामों में कार्यों को कराए जाने के लिए प्रस्ताव भेजकर धन की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही धनराशि प्राप्त होगी।
नित्यानंद, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें