फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंक फूड बढ़ा रहा फैटी लिवर के मरीज

Tue, 13 May 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में अधिकांश फैटी लिवर के मरीज आ रहे हैं। इनमें बड़े ही नहीं बुजुर्ग भी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सिर्फ शराब नहीं बल्कि चिकनई युक्त खाना, जंक फूड और व्यायाम न करना भी इसके कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

शुरुआती लक्षण सामान्य होने के कारण लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इलाज में लापरवाही घातक हो सकती है। सोमवार को अस्पताल में 710 मरीज इलाज करने पहुंचे। इसमें तीन से चार रोगी फैटी लिवर वाले रहे। आयुष अनुभाग के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यदि पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन रहता है। चलने-फिरने में थकान और त्वचा में खुजली है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
ये फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। जब स्थिति बिगड़ती है, तो भूख कम लगती है, जी मिचलाता हैं और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है। डाक्टरों का कहना है कि जब फैटी लिवर ग्रेड तीन-चार पहुंचता है तब लक्षण उबरते हैं। जिला अस्पताल में रोजाना तीन-चार रोगी आ रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जरूरी नहीं कि अत्यधिक शराब पीने से ही फैटी लिवर होता है। जंक फूड, चिकनाई युक्त खाना, खेलकूद व सैर नहीं करने की वजह से लोग फैटी लीवर के शिकार हो रहे हैं। डॉ. बैभव ने बताया कि शुगर रोगियों में फैटी लिवर की ज्यादा संभावना होती है। इसलिए शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहिए।
विज्ञापन

खानपान और अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से बड़े ही नहीं बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें