फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स का विरोध प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण कारोबारियों ने वित्तमंत्री का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में फरेंदा के स्वर्ण व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्तमंत्री का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रितेश कुमार सर्राफ व स्वर्णकार कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंदजी वर्मा व नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता के अध्यक्षता में वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल सरकार विरोधी नारे लगाए। फरेंदा काली मंदिर से निकाली गई शव यात्रा अंबेडकर तिराहा, महराजगंज रोड, मिलगेट तिराहा, स्टेशन रोड तक निकाली गई। 

 सभी व्यापारियों ने बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज करने की बात कही। रितेश सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वर्ण व्यापारियों के साथ अन्याय किया है। इससे व्यापारियों के सामने काफी समस्याएं आएंगी। महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री ने एक्साइज कर लगा प्रधानमंत्री के सपनों का तोड़ने का काम किया है। स्वर्ण व्यापारी आंदोलन कर रहे हैं। विनोद गुप्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार व्यापारी विरोधी है। जो की उत्पीड़न करने का काम कर रही है। सुरेश चंद वर्मा, मुन्ना वर्मा, गिरराज वर्मा, प्रमोद वर्मा, विशाल वर्मा, जोखन प्रसाद सर्राफ, संतोष अग्रहरी ने विचार रखे। उमाशंकर वर्मा, सोनू वर्मा, अजय वर्मा, संजय वर्मा, सहित अनेक लोग रहे। लोगों ने कहा मांगें मानी जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें