फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचितापूर्ण परीक्षा कराना सबकी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

Fri, 09 Feb 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 फरवरी को होने वाली उ.प्र. लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को संपन्न कराने के लिए बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सुचितापूर्ण परीक्षा कराया जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ मूलभूत बातों को सभी केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी सुनिश्चित कर लें। परीक्षा केंद्र के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे, सही व एक समान समययुक्त दीवार घड़ी हो। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल और साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो। परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने सीएमओ के माध्यम से सभी केंद्रों पर आवश्यक दवाओं के साथ एक सीएचओ को तैनात करने के निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी को तैनात करने का निर्देश दिए। बैठक में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का अपर जिलाधिकारी डाॅ. पकंज कुमार वर्मा ने जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीआईओएस अमरनाथ राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें