फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंचाई कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Tue, 20 May 2025 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। उत्तर प्रदेश शासन ने सिंचाई विभाग में कार्यरत राजस्व सवर्ग के उपराजस्व अधिकारी के पदों को समाप्त करने को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय के सामने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। सिचाई संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व जिलामंत्री शिवशंकर राय के नेतृत्व में नलकूप चालक, सींच पर्यवेक्षक व जिलेदार की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने शासन की ओर से सिंचाई विभाग में कार्यरत राजस्व संवर्ग के उपराजस्व अधिकारी के 137 पदों में 45 पद, जिलेदार के 600 पदों में से रिक्त 283 पद, मुंशी के 317 पदों को छोड़कर शेष पद समाप्त करने, नलकूप चालक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक सहित राजस्व संवर्ग के 17 पदों को मृत संवर्ग घोषित करने तथा नलकूपों पर जलप्रबंधन समिति बनाकर चलाएं जाने का विरोध किया।
अध्यक्ष ने कहा कि यह शासनादेश जनविरोधी, किसान विरोधी व कर्मचारी विरोधी है। जिलामंत्री ने कहा कि शासनादेश के खिलाफ जिलास्तर व खंड स्तर व मंडलस्तर सहित प्रांतीय स्तर पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत लाल श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री घनश्याम प्रसाद, फौजदार सहानी, रामकिशोर, रत्नाकर चौबे व अमित मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें