फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला की मौत मामले में जांच टीम गठित

Sat, 31 May 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में डॉक्टरों की लापरवाही प्रकाश में आया है। इस गंभीर प्रकरण की शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर तीन दिनों में जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की ओर जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि रीना गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता को 27 मई को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय लाया गया था। प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। मौके पर तैनात चिकित्सक को कई बार फोन किया गया, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ती गई तो उसे केएमसी डिजीटल मेडिकल कॉलेज, महराजगंज ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। तीन सदस्यीय जांच समिति में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. राजेश द्विवेदी उप मुख्य चिकित्साधिकारी और डॉ. अरुण कुमार सिंह स्त्रीरोग विशेषज्ञ, जिला संयुक्त चिकित्सालय को शामिल किया गया है। सीएमओ ने जांच टीम को निर्देश दिया है कि वे तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें