फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच में स्कूल से नदारद मिले 136 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य हुई जांच प्रेरणा निरीक्षण एप से फीडिंग, 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

बीएसए ने 15 दिन के अंदर सभी शिक्षकों से साक्ष्य के साथ मांगा जवाब
प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से सभी बीईओ व समन्वयकों ने जांच कर 27 दिसम्बर को भेजी थी रिपोर्ट
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों से गुरुजी लोगों के स्कूल से नदारद रहने का क्रम बरकरार है। 20 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य स्कूलों में प्रेरणा निरीक्षण एप के जरिये जांच करने पर कुल 136 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक नदारद मिले। बीएसए ने 15 दिन के अंदर सभी से साक्ष्य के साथ जवाब मांगा है, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है। बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ जारी इस नोटिस के कारण बेसिक शिक्षा में हड़कंप मचा हुआ है।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अभी तक नहीं प्रभावी हो सकी है। लेकिन रियल टाइम जांच व फीडिंग की कवायद के लिए प्रेरणा निरीक्षण एप का उपयोग दिसम्बर 2025 से जनपद में शुरू है। इस एप की खासियत यह है कि एआई फीचर से लैस यह एप सभी बीईओ व जिला समन्वयक के हैंडसेट में अपलोड कराकर विभाग ने यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया है। इसके जरिये निरीक्षण के दौरान स्कूल की सभी गतिविधि, अध्यापक व छात्र उपस्थिति, मिडडे मील, कायाकल्प इत्यादि मूल्यांकन फीड किये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

जनपद में 20 दिसम्बर 2025 से 20 जनवरी 2026 के बीच बीएसए के निर्देश पर सभी बीईओ व समन्वयकों ने जांच कर अपनी रिपोर्ट विभाग को 27 दिसम्बर सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 136 स्कूलों में सहायक शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित रहने वालों में बृजमनगंज ब्लॉक व घुघली ब्लॉक के शिक्षकों की संख्या अधिक है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस विभागीय कार्रवाई के कारण शिक्षकों में हड़कंप मचा है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के कामकाज व उपस्थिति का आकलन पूरे एक माह तक प्रभावी रखा गया था। इसकी रिपोर्ट जिला समन्वयक व बीईओ ने 27 जनवरी को दी। 136 अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों के खिलाफ नोटिस जारी कर कारण व साक्ष्य 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया है। तय समय पर जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
- रिद्धि पांडेय बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें