फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 22 दिन तक निरस्त रहेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Fri, 11 Apr 2025 09:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड पर चलने वाली छपरा नौतनवा, नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 अप्रैल से लेकर 3 मई तक निरस्त रहेगी। नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 06 बजे छपरा से चलकर 12:25 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आती है और अपराह्न 3:00 बजे प्रस्थान करती है और रात 9:40 बजे छपरा पहुंचती है। सप्ताह में रविवार को यह ट्रेन निरस्त रहती है। नौतनवा रेलवे स्टेशन भारत नेपाल सीमा से करीब होने के कारण ट्रेन का किराया कम होने से अधिकतर यात्री ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। छपरा,सिवान, भटनी, देवरिया, चौरी चौरा, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर आदि स्थानों से लोग नेपाल के भैरहवा में आंख का इलाज कराने के लिए आते जाते हैं। बस का किराया अधिक होने से लोग ट्रेन से ही यात्रा करते हैं। नेपाल से आंख का इलाज कराकर अधिकतर लोग इंटरसिटी एक्सप्रेस से ही यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने 12 अप्रैल से 3 मई तक नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम अंसारी ने बताया कि गोरखपुर से गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य को लेकर छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें