फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, लखीमपुर खीरी बनी विजेताा

विज्ञापन
एसएसबी कैंप के विजेता टीम को पुरस्कार देते एसएसबी कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर। 
विज्ञापन
महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में आयोजित अंतर वाहिनी, अंतर क्षेत्रक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी, 9वीं वाहिनी, 22वीं वाहिनी महराजगंज, 42वीं, 43वीं, 50वीं, 59वीं, 62वीं, 66वीं तथा 70वीं वाहिनी की टीमों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला 3वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी और 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 22वीं वाहिनी की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 91 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी 3वीं वाहिनी की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर 5 बाल में 92 रन बनाकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में 22वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वाहिनी के अधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, मैन ऑफ द मैच तथा अन्य श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें