फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में गैस की किल्लत दूर करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री।  
विज्ञापन
सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई दिशा की बैठक
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का मुद्दा उठने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने दिए निर्देश
महराजगंज। सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीआरडीए के तत्वावधान में हुई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने पंकज चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत।
बैठक में नौतनवा क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत का मुद्दा उठने पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। विधायक सदर की ओर से विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तारों के गुजरने का मुद्दा उठाया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों को बैठक के लिए दिए जाने वाले भत्ते का भुगतान न होने का मुद्दा उठने पर मंत्री ने डीपीआरओ को मिशन मोड में बकाया भत्तों के भुगतान का निर्देश दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए समूहों की गतिविधियों में वृद्धि का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के अंत में उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी समिति के निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें।
इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में हुए कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद में 169935 महिलाओं को वृद्धावस्था और 49298 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किए जाने के लिए कुल 17946 दिव्यागजनों के यूडीआईडी बनाए गए हैं। इसी प्रकार वर्ष 2025-26 में 387 प्रधानमंत्री आवास के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवासों का निर्माण किया जा चुका है।
मनरेगा के तहत सृजित हुए 55.07 लाख मानव दिवस
जनपद में मनरेगा के अंतर्गत कुल 55.07 लाख मानव दिवस सृजित हुए हैं। पीएम किसान योजना का तहत 369495 किसानों को 21वीं किश्त प्रेषित की गई, जबकि अबतक योजना के अंतर्गत किसानों को 1795.61 करोड़ रुपये उनके खातों में अंतरित किए गए हैं। जनपद में मिशन सक्षम आंगनबाड़ी के तहत 1099 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका, बाला वॉल पेंटिंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्य कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 2637578 के सापेक्ष 77% लोगों की आभा आईडी बनाकर उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया गया है।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के अंत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा कार्य है जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाना और अधिकारियों का कार्य है जनता की समस्याओं को दूर करना। योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे जिससे जनता लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि समिति के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और शासन व समिति के निर्देशों के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेन्द्र सिंह, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें