फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस और मधुर व्यवहार का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, रिक्रूटों के प्रशिक्षण/समस्याओं से हुए रूबरू
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों और आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से दौड़ लगवाई, परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च गुणवत्ता वाली निर्धारित वर्दी पहनने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने टोलीवार ड्रिल भी कराई। परेड के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 के वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की गहनता से जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई। एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन के मेस, कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थलों सहित रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की समग्र व्यवस्थाओं और सफाई का जायजा लिया। उन्होंने आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनकी मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें