फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इस वर्ष रोपित किए गए करीब 33 लाख पौधों को बचाने की होगी कवायद
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम आर्द्र भूमि समिति के गठन के निर्देश
महराजगंज। पौधारोपण के बाद अब रोपित पौधों को बचाने और उनकी जीवितिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग अपने यहां रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग कराएं। साथ ही पौधों की नियमित निगरानी, सिंचाई और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
बुधवार को यह निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने दिए। वह जिला पौधरोपण एवं गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी है। इसलिए सभी विभाग पौधों की अधिकतम जीवितिता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दें। इसके लिए रोपण स्थलों पर नियमित निगरानी की जाए। आवश्यकता के अनुसार सिंचाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों से पौधारोपण स्थलों की जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने को कहा।
बैठक में आर्द्र भूमि संरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम आर्द्र भूमि समिति का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरोवरों और अन्य आर्द्र भूमियों के संरक्षण एवं समुचित प्रबंधन के लिए समितियां सक्रिय भूमिका निभाएं। नगर निकायों और पंचायतीराज विभाग को जलाशयों की नियमित सफाई कराने और उनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सभी नगरीय निकायों में वृहद अभियान चलाने का निर्देश दिया। उ
33 लाख पौधे रोपित, संरक्षण की चुनौती
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जिले में करीब 33 लाख पौधे रोपित किए गए हैं। इन पौधों को बचाना विभाग की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से बड़े पौधारोपण स्थलों की यथासंभव बाड़बंदी कराने का अनुरोध किया, जिससे पौधों को नुकसान से बचाया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण निर्माण खंड एडिसन सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें