फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेगा क्लस्टर मेले से सीख सकते हैं नवाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए बैंक से ऋण लेकर युवा आत्मनिर्भर हो सकते हैं। उद्यम क्षेत्र चुनाव के लिए मौजूदा समय में थीमेटिक एग्जिबिशन मददगार हो सकता है। इसके लिए उद्योग विभाग उद्यमिता क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को नवाचार सीखने के लिए इस 10 दिवसीय एग्जिबिशन में जाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का क्रियान्वयन जनपद में काफी बेहतर है। इसके जरिए युवा तेजी से आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम बढ़ा रहे। ऐसे युवा जो व्यवसाय चयन को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर न पहुंच सके हों उनके लिए मेगा क्लस्टर प्रोजेक्ट थीमेटिक एग्जिबिशन मददगार हो सकती है। यह 10 दिवसीय आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में चल रहा। 24 सितंबर तक चलने वाले क्लस्टर एग्जिबिशन में युवाओं को काफी नवाचार सीखने को मिल सकता है। संबंधित सेक्टर के उद्यमी से वार्ता कर नुकसान और फायदा के साथ डिमांड की जानकारी भी युवा प्राप्त कर सकते हैं जो उनकी उद्यमिता के लिए मददगार होगा।



-



हस्तशिल्प से जुड़े लगे हैं स्टाल



- बुंदेलखंड युनिवर्सिटी में लगे मेगा क्लस्टर एग्जिबिशन में पेपर वर्क, साफ्ट, चितेरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कारपेट, दरी, जरी, जरदोजी, ट्रेडिशनल ट्वाय, थ्रीडी फोटो फ्रेम, पेपर से निर्मित थैले के स्टाल लगे हैं।
विज्ञापन






थीमैटिक एग्जिबिशन कृषि एवं ग्रामीण विकास की तरफ से लगाया गया है। यहां उद्यमिता में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। इसी उद्देश्य से युवाओं को एग्जिबिशन में जाने की सलाह दी जा रही है। अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें