फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवा नेता की मौत, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Thu, 01 Sep 2022 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

अतुल सिंह (25) बाइक चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अतुल के पिता मोहन सिंह वन विभाग में रेंजर पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अतुल सिंह की फ़ाइल फोटो। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के कांध निवासी युवा नेता अतुल सिंह मंगलवार सुबह पकड़ी चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

अतुल सिंह (25) बाइक चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अतुल के पिता मोहन सिंह वन विभाग में रेंजर पद पर कार्यरत हैं।

अतुल के बड़े भाई सूरज सिंह एवं छोटे भाई अश्वनी सिंह का रो -रो कर बुरा हाल है। अतुल की पहचान युवा नेताओं में होती थी। वह मिशन मोदी अगेन, पीएम युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद पर थे। अतुल के दोस्त रवि जायसवाल, सूर्या सिंह, नीरज, संदीप, संगम पटेल, राहुल द्विवेदी आदि ने शोक प्रकट कर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें