फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल सिपाही आशीष गिरि की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल सिपाही आशीष गिरि की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

सिसवा बाजार(महराजगंज)। शनिवार की भोर में गश्त से लौटते समय सिसवां पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हसनपुर उर्फ भरथीपुर निवासी आशीष गिरि (35) कोठीभार थाना के अंतर्गत सिसवा पुलिस चौकी में सिपाही थे। आशीष गिरि की तैनाती 19 नवंबर को सिसवा पुलिस चौकी पर हुई थी। इसके पूर्व वह जनपद महराजगंज जिला न्यायालय की सुरक्षा में कार्यरत थे। आशीष शनिवार की भोर में करीब साढ़े चार बजे चौकी क्षेत्र से ड्यूटी समाप्त होने पर लौट रहे थे कि कोहरे के कारण लोहेपार में किसी वाहन की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में सिपाही की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें