फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गांवाें में कराए विकास कार्यों की एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायतों के सतत विकास का डिजिटल संस्करण अब महज एक क्लिक की दूरी पर है। पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) की फीडिंग जिले में पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। फीडिंग में यह जानकारी एकत्रित कई गई है कि किस ग्राम पंचायत में किन योजनाओं को संचालित किया जा रहा है और इनका क्या प्रभाव पड़ा है।
जनपद स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों के लिए फीडिंग की जिम्मेदारी सचिवों को सौंपी गई थी। इसके आंकड़े एकत्रित करने के लिए पंचायत सहायक और रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

जिले की कौन सी ग्राम पंचायत कितनी समृद्ध हुई और किस पंचायत की बदहाली बरकरार रही इसकी जानकारी पीएआई (पंचायत एडवांस इंडेक्स) पोर्टल पर उपलब्ध है।
पोर्टल के माध्यम से आम लोग भी अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रदर्शन की जानकारी ले सकेंगे। कुल 883 ग्राम पंचायतों में पोर्टल फीडिंग वित्तीय सत्र 2025-26 में मिली थी, इसे वित्तीय सत्र बीतने से पहले पूरा कर लिया गया है।
वर्जन
पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर पंचायत एडवांस इंडेक्स डाटा फीडिंग के निर्देश पिछले वर्ष मिले थे। सचिव व सहायक से इसकी फीडिंग पूरी कराई गई है। सभी 883 ग्राम पंचायतों में फीडिंग सत्र समाप्ति से पहले पूर्ण कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन


-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें