फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस आज, तैयारियों में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति पूर्ण वातावरण में जिले में आज मनाई जाएगी जश्न-ए-आजादी
विज्ञापन

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस रविवार को देशभक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों को भी बांधा जाएगा। कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जाए। कहीं, पर भी मानव शृंखला नहीं बनाई जाएगी। समस्त शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर से लेकर सरहद तक दुकानों पर तिरंगा सजाया गया। वही, सरकारी भवनों पर सफाई के साथ ही झालर से सजाने में तेजी दिखी। सरकारी भवनों एवं परिसरों में सफाई करने के साथ ही झालरों से सजाने का कार्य किया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस कार्यालय, नगर पालिका, वन विभाग समेत अन्य प्रमुख कार्यालयों पर झालर लगाया गया। दिन भर लोग झंडे आदि की दुकानों पर सामग्रियों की खरीद करते नजर आए। निचलौल मार्ग पर कॉलेज व बस स्टेशन परिसर के आसपास झंडे की दुकानें सजी नजर आईं। दुकानों पर तिरंगा टोपी, बैज, हेयर बैंड, झंडा आदि सामग्री भी सजे नजर आए। पंडित दिन दयाल इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शहर में रैली निकाली। कॉलेज परिसर में फरेंदा रोड श्याम मंदिर तक एनएसीसी कैंडेट्स ने मार्च किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष निर्देशों के मुताबिक सुबह आठ बजे सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण होगा। कोविड से बचाव के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें