नेपाल के पाल्पा पुलिस के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश के महगर के काजीपुर की 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन बुटवल के पास सिद्धबाबा मंदिर के पास टीनाउ जल विद्युत बांध में डूब गई।
सेल्फी लेने के दौरान भारत-नेपाल सीमा से करीब 50 किमी दूर पाल्पा जिले के टीनाउ नदी में गिरकर एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा, मगहर काजीपुर की रहने वाली थी। छात्रा स्कूल के अन्य छात्र और शिक्षकों के साथ नेपाल में पर्यटन के लिए गई थी।
विज्ञापन
नेपाल के पाल्पा पुलिस के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश के महगर के काजीपुर की 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन बुटवल के पास सिद्धबाबा मंदिर के पास टीनाउ जल विद्युत बांध में डूब गई। यह इलाका पाल्पा जिले अंतर्गत आता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से निकाला और लुंबिनी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पाल्पा जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी सुगंध श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:30 बजे टीनाउ ग्रामीण नगर पालिका में टीनाउ नदी के बांध के निकट मगहर काजीपुर की एक छात्रा 20 से 25 अन्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ टूर पर आई थी। इनमें 20 वर्षीय शाहिस्ता प्रवीन सेल्फी लेने के दौरान फिसलकर नदी में गिर गई और डूब गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जांच की जा रही है।