फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने सरहद पर की पेट्रोलिंग

Sun, 23 Feb 2025 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर रविवार को दोनों देशों की संयुक्त सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने पेट्रोलिंग की। इस दौरान टीम ने सरहद पार कर आने जाने वाले कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

उसके बाद उन्हें सख्त नसीहत देकर छोड़ दी। इतना ही नहीं दोनों देशों की संयुक्त टीम ने सरहद से सटे लोगों से सरहद पर होने वाली हर गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।माना जा रहा है कि सरहद पर अवैध सामानों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग की गई है।

पेट्रोलिंग टीम में शामिल बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, इन दिनों नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत मदार बाबा का मेला चल रहा है। ऐसे में सरहद पर सुरक्षा को लेकर नेपाल और भारत की संयुक्त सुरक्षा टीम की ओर से पिलर संख्या 501/6 से सटे झुलनीपुर से लेकर बहुआर गांव के लाइन टोला तक पेट्रोलिंग किया गया, जबकि सरहद के पगडंडियों से होकर गुजरने वाले संदिग्धों से पूछताछ कर सख्त नसीहत दी गई है। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें