निचलौल। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को टॉफी खरीदने गई चार साल की बच्ची को अगवा कर एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला एक युवक उनकी बच्ची के साथ रहता था। इसके चलते बच्ची युवक के पास अक्सर रहती थी। युवक के ऐसे करतूत करने पर विश्वास नहीं था। ऐसे में रविवार को बच्ची घर से कुछ दूर स्थित एक दुकान पर टॉफी खरीदने गई थी। जहां से बच्ची टॉफी खरीद घर लौट रही थी। इसी बीच आरोपी बच्ची को रास्ते से बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर लेकर चला गया।
आरोप है कि जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर युवक भाग निकला। इसी बीच लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। संवाद