फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा की प्रत्येक हलचल पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा की प्रत्येक हलचल पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। कोरोना का केस सामने के बाद से ही नेपाल सीमा बहुत पहले से ही सील है। सुरक्षा कर्मी प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। दोनों तरफ से किसी को आने जाने की छूट नहीं है। विशेष परिस्थितियों में ही दोनों देशों के प्रशासन की अनुमति पर आने जाने का मौका मिलता है।
सोनौली एवं ठूठीबारी सीमा सील है। किसी को आने जाने की छूट नहीं है। पगडंडियों पर एसएसबी जवान सीमा की निगरानी कर रहे हैं। एसएसबी उच्चाधिकारी प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जिले को लगने वाली नेपाल सीमा से किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है। खुली सीमा पर भी एसएसबी के जवान कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के थानों की पुलिस भी सतर्क है। वहीं नेपाल के सशस्त्र सीमा बल की ओर से निगरानी तेज की जा रही है। रूपनदेही जिले की 19.5 किलोमीटर की सीमा पर नेेपाली पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सशत्र सीमा बल रूपनदेही के डीएसपी मानबहादुर शाही ने बताया कि सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा सील है। किसी को आने आने की अनुमति नहीं है। सभी सुरक्षा कर्मी सीमाक्षेत्र की कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें