फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में नगर पंचायत की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर लोगों में नाराजगी है। शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य न रुकने पर पूर्व प्रधानाचार्य भगवानदत्त के साथ लोगों ने रविवार को परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य भगवानदत्त पांडेय ने जिलाधिकारी सहित कई उच्चाधिकारियों को दिए गए पत्र में कहा कि भारतीय संस्कृत की रक्षा के लिए भाषाओं व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। संस्कृत भाषा के विकास पर जोर दिया जा रहा है। 1932 से चल रहे संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का परिसर भी काफी छोटा है। ऐसे में नगर पंचायत की ओर से छोटे से परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कर संस्कृत विद्यालय के भविष्य को नष्ट किया जा रहा है। संवाद ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें