फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी

Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समुदाय के लोगों ने रविवार को नौतनवा कस्बे में प्रभातफेरी निकाली। सिख समुदाय के लोग गुरु जाप करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा कस्बा वाहे गुरु के जाप से गूंज उठा।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर अस्पताल तिराहा होते हुए जयहिंद चौराहा, गांधी चौक, खनुआ तिराहा होते हुए बनैलिया मंदिर चौराहा से होकर गुरुद्वारा लौटी। प्रभातफेरी में सिख समुदाय की महिला, पुरुष, युवक, युवतियां ढोल नगाड़े, झांझ के साथ भजन कीर्तन करते हुए वाहे गुरु का जाप करते हुए नगर में भ्रमण किया।
गुरु गोविंद सिंह के उपदेशों को बताया व उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह, सतपाल सिंह, रंजीत सिंह, सतवंत कौर, गुरुचरन कौर, मंजीत कौर, सतनाम, मनमीत सिंह, हरबंश सिंह, कवलजीत सिंह, अनुप्रीत कौर मौजूद रहे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें