चौक बाजार। चौक थाना परिसर में बृहस्पतिवार को बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन थाना प्रभारी रामचरन सरोज, निदेशक पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के फादर साजी जोसेफ, मानव तस्करी रोधी थाना के उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाल, बाल संसद के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के निदेशक फादर साजी जोसेफ ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल संयुक्त रूप से महराजगंज जनपद में मानव तस्करी रोकने एवं बाल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुहिम में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, जनपद महराजगंज में पिछले 8 वर्षों से मानव तस्करी रोकने एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में निचलौल, नौतनवा एवं मिठौरा विकास खंडों में कार्यरत हैं।
तीनों विकासखंडों के 17 ग्राम पंचायत के 25 गांवों में बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह रोकने एवं शिक्षा के बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। चौक बाजार, निचलौल, बरगदवा बाजार, परसामलिक, सोनौली में बाल मित्र कक्ष विकसित किए गए हैं। संवाद