फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास

Thu, 15 May 2025 06:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठूठीबारी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट काॅलेज के विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक प्रभु प्रसाद ने स्कूली बच्चों को योग के महत्व के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि योग सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जा सकता है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर के अंगों की क्रियाओं को भी नियमित कर सकते हैं और भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को केंद्रीय सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य मोहन चौधरी, गोविंद जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, रामू चौधरी, मुस्कान, सिंधु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें